मऊ। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित तमसा नदी के किनारे निर्मित समस्त घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महादेव घाट, हनुमान घाट सहित तमसा नदी के अन्य घाटों पर व्यापक रूप से साफ-सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया तथा घाटों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी प्रकार जिला पंचायत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कर्मियों की टोलियां गठित कर रोस्टर के अनुसार गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों, नदी घाटों एवं ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है।
नगर पालिका परिषद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों से अपील की कि तमसा नदी एवं उसके घाटों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












