0 जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता, गंभीरता से शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें अधिकारी:- जिलाधिकारी।
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान कुल 124 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 10 शिकायतों का मौके पर ही तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि 04 शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों की टीमें मौके पर भेजी गईं।
प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 77 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं, जबकि 22 शिकायतें पुलिस विभाग से तथा शेष शिकायतें अन्य विभागों से संबंधित थीं।
जनसुनवाई के दौरान खरपतू पुत्र मंगरू, निवासी मोहम्मदाबाद सिपाह द्वारा रकबे में संशोधन किए जाने संबंधी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार बंदोबस्त में रकबा 0.147 कड़ी अंकित था, जबकि वर्तमान खतौनी में 0.147 हेक्टेयर अंकित हो गया था। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रकरण का तत्काल निस्तारण करते हुए खतौनी में आवश्यक संशोधन कराया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान ही संशोधित खतौनी की नकल शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। शिकायतकर्ता की संतुष्टि एवं समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित करते हुए ही प्रकरणों का निस्तारण किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, उप जिलाधिकारी घोसी अशोक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक घोसी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












