मऊ। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय के साथ भाजपा नेताओं ने मरीजों को फल और मिष्ठान का वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान पीएम के दीर्घायु होने के साथ ही मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अस्पताल परिसर में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल लिया गया और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का आश्वासन दिया गया।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हम सभी के लिए सेवा का दिन है। उनके नेतृत्व में देश ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज मिल रहा है। आज उनके जन्मदिन पर मरीजों के बीच फल वितरित कर हम सेवा का संकल्प ले रहे हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाना एक सराहनीय पहल है। इससे मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा आती है। उन्होंने अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
0 बहादुरपुर ब्रह्म स्थान पर स्वच्छता अभियान…
फल वितरण के बाद ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता बहादुरपुर ब्रह्म स्थान पर पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी ने साफ-सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे बड़ा मंत्र है। सभी लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए, तभी हम स्वस्थ रहेंगे।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंकने की अपील की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल दीक्षित, एचईओ दिनेश कुमार यादव, मंडल अध्यक्ष नीतीश तिवारी, सरपंच अमित मिश्रा, ग्राम प्रधान सुनील कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












