Home मऊ बसपा में शामिल होने के कयासों पर पूर्व विधायक ने लगाया विराम,...

बसपा में शामिल होने के कयासों पर पूर्व विधायक ने लगाया विराम, कहा- यह विरोधियों की साजिश, मैं भाजपा का मजबूत सिपाही हूं और रहूंगा

रिपोर्ट: प्रधान संपादक- पवन कुमार पाण्डेय

मधुबन। मधुबन के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश चंद पांडेय के बसपा में शामिल होने की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों पर उन्होंने खुद विराम लगा दिया है। पूर्व विधायक ने ऐसी सभी खबरों को सिरे से खारिज करते हुए इसे विरोधियों की साजिश करार दिया है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों पर थी कि पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय जल्द ही बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में भी तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी है। इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय ने कहा कि यह सब विरोधियों की साजिश है। उन्होंने कहा कि “जो व्यक्ति सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह वायरल कर रहा है, सबको पता है कि वह किसका आदमी है। वह जानबूझकर मेरी छवि को धूमिल करने और कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलाने के लिए इस तरह की झूठी खबरें फैला रहा है।”उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाहों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता सब जानती है और मेरे समर्थक भी जानते हैं कि मैं क्या हूं। “मैं भारतीय जनता पार्टी का एक मजबूत सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा। मैंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन भाजपा को समर्पित किया है और पार्टी ने भी मुझे हमेशा सम्मान दिया है। मैं किसी भी कीमत पर पार्टी नहीं छोड़ने वाला।”

उन्होंने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा से जुड़े हुए हैं और मधुबन क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। कुछ लोग उनकी बढ़ती सक्रियता से घबरा गए हैं, इसलिए इस तरह की अफवाहें उड़ा रहे हैं।पूर्व विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे इस तरह की झूठी खबरों पर ध्यान न दें और अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा कि वे पहले की तरह ही क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे और जनता की सेवा करते रहेंगे।उनके इस बयान के बाद बसपा में जाने की अटकलों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। समर्थकों ने भी उनके बयान का स्वागत किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here