Home मऊ मधुबन में विधायक रामविलास चौहान के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,...

मधुबन में विधायक रामविलास चौहान के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 1942 के क्रांतिवीरों को दी गई श्रद्धांजलि

मधुबन। देशभक्ति के रंग में सराबोर मधुबन कस्बा मंगलवार को तिरंगे की लहरों से गूंज उठा। विधायक रामविलास चौहान के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की 1942 की गौरवशाली स्मृतियों को ताजा करते हुए विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई।
रैली की शुरुआत सुबह मधुबन के शहीद स्मारक से हुई। हाथों में तिरंगा और मुंह पर “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम” के नारे लगाते हुए सैकड़ों की संख्या वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए। विधायक रामविलास चौहान ने सबसे आगे चलकर लोगों का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के क्रांतिवीरों को विशेष रूप से याद किया गया। विधायक रामविलास चौहान ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखा। उन्होंने कहा कि 1942 में हमारे पूर्वजों ने अंग्रेजों के खिलाफ “करो या मरो” का नारा देकर देश को आजादी की राह दिखाई। आज हमें उसी जज्बे के साथ देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए काम करना है।
विधायक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति जगाना है। तिरंगा केवल कपड़ा नहीं, बल्कि हमारे शहीदों के बलिदान का प्रतीक है।
रैली का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेता शिवानंद मल्ल, राजीव चौहान, विनोद चौहान, राजू मल्ल, पब्बर चौहान आदि रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here