मऊ। कोतवाली थाना क्षेत्र के मुंशीपुरा बरबीच के नीचे बीमारी से ग्रसित होकर 148 वर्ष से व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।।
जानकारी के अनुसार रमेश मोर्य पुत्र स्वर्गीय सीताराम मोर्य 48 वर्ष निवासी मुंशीपुरा ओवर ब्रिज के नीचे थाना कोतवाली गुरुवार की सुबह लगभग 10:30 बजे उसे समय हड़कंभ मच गया जब घर से शोर शराबा शुरू होने लगा आसपास के लोग एकत्रित हो गए और लोगों ने जानने का प्रयास किया कुछ लोग जब छत पर चढ़कर कमरे में गए तो देखा कि एक विकलांग व्यक्ति रमेश मौर्य ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले पर जांच पड़ताल में जुट गई। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि रमेश मौर्य लकवा का शिकार हो गया था जिससे आए दिन वह परेशान रहता था और बृहस्पतिवार की सुबह उसने अपनी बीमारी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर लिया है।










