मऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत आज दिनांक 06 अगस्त 2026 को कुल पांच मुकाबले खेले जाने थे।
प्रतियोगिता कार्यक्रम के अनुसार मेरठ मण्डल बनाम सैफई, बस्ती मण्डल बनाम अयोध्या मण्डल, कानपुर मण्डल बनाम वाराणसी मण्डल, गोरखपुर मण्डल बनाम देवीपाटन (गोण्डा) मण्डल तथा आजमगढ़ मण्डल बनाम प्रयागराज मण्डल के मध्य मैच प्रस्तावित थे।
किन्तु दिनांक 05 अगस्त 2026 की रात्रि में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण मैदान खेल योग्य नहीं रह गया। इस स्थिति को देखते हुए आयोजन समिति द्वारा दिनांक 06 अगस्त 2026 के सभी प्रस्तावित मैच स्थगित करते हुए प्रतियोगिता नियमावली के अनुसार सभी संबंधित टीमों को एक-एक अंक प्रदान किया गया। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता का आगामी कार्यक्रम निर्धारित समयानुसार संचालित किया जाएगा।










