दिल्ली। पेपर लीक मामले को लेकर छात्र जंतर-मंतर पर धरनारत थे। सोमवार को छात्र अपनी मांगों को लेकर संसद के तरफ कूच किया था। इनकी मांग थी कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे तथा पेपर लीक मामलें की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करतें हुए छात्रों के साथ न्याय किया जाए। अपनी मांगों को लेकर छात्र संसद के तरफ कूच कर दिये। इसके बाद पुलिस ने रोकने का प्रयास किया ।लेकिन छात्र नहीं माने जिसके बाद बिना नेम प्लेट लगायें जवानों ने लाठीचार्ज कर दिया। इस घटना आहत आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया।तथा कहां कि यह घटना जलियांवाला बाग की पुनरावृत्ति है।









