Home मऊ ऋषि रामनरेश कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने...

ऋषि रामनरेश कॉलेज ऑफ फार्मेसी के 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को राज्यपाल ने किया सम्मानित

oplus_4194304

मऊ। ऋषि रामनरेश कॉलेज ऑफ फार्मेसी गंगऊपुर के लिए गर्व का क्षण रहा, जब बी.फार्मा एवं एम.फार्मा के ऑनर्स से उत्तीर्ण 11 मेधावी छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. जय प्रकाश पांडेय द्वारा लखनऊ के जानकीपुरम स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित दीक्षांत समारोह में डिग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सम्मानित विद्यार्थियों में एम.फार्मा से आकांक्षा यादव, ईशिता श्रीवास्तव एवं मो. फिरोज तथा बी.फार्मा से रोशनी विश्वकर्मा, आँचल मौर्या, बंदना कुमारी, सार्थक गुप्ता, रितु शर्मा, आकांक्षा पांडेय, सत्यम प्रताप मल्ल एवं अतुल कुमार मिश्रा शामिल रहे।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से ऋषि रामनरेश कॉलेज ऑफ फार्मेसी के साथ-साथ मधुबन, दुबारी एवं पूरे मऊ जनपद में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा और कठिन परिश्रम से न केवल अपने परिवार एवं महाविद्यालय, बल्कि पूरे जनपद का नाम भी रोशन किया है। महाविद्यालय के प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विश्वास व्यक्त किया कि ये विद्यार्थी भविष्य में फार्मेसी एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here