मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा अस्पताल में एक विवाहिता की मौत होने के बाद पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा होने लगा। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पिता से तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुड़ गई। पिता राजकुमार सिंह निवासी सहरू बांध थाना दुबहर जनपद बलिया ने बताया कि मेरी पुत्री की शादी लगभग 4 वर्ष पूर्व जमुआ थाना कोतवाली जनपद बलिया में हुई थी। जब से शादी हुई थी उसके 2 महीने बाद से ही उसे टॉर्चर किया जा रहा था कई बार पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में समझौता करके उस बार-बार ससुराल भेजा गया था। जिसका आज नतीजा यह हुआ कि उसकी तीसरी डिलीवरी होनी थी जहां फातिमा अस्पताल में एक बच्ची पैदा हुई और रक्त का रिसाव शुरू हो गया जिसकी वजह से उसको खून की कमी हो गई जब मैं फातिमा अस्पताल पहुंचा तो मेरी लड़की ने दम तोड़ दिया था मेरी पुत्री की हत्या की गई है और शासन प्रशासन से यही मांग करता हूं कि मेरे दामाद और उसके परिवार वालों को दंडित कर मेरे साथ न्याय किया जाए। वहीं सरायलखनसी थाना अध्यक्ष घनश्याम यादव से बात हुई तो उन्होंने बताया कि दोनों परिवार बलिया का रहने वाला है जो फातिमा अस्पताल में मृतक महिला की डिलीवरी हुई है जहां एक बच्ची भी पैदा हुई इसके बाद विवाहिता की मौत हो गई। दोनों परिजन वहां हंगामा कर रहे थे इस घटना की सूचना जैसे ही मिली मेरे हमराहियों द्वारा झगड़ा लड़ाई शांत कराने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस में रखवा कर पिता को थाने बुलाकर पंचनामा की कार्यवाही किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पिता द्वारा बलिया जनपद में अगर देते हैं तो उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।












