मऊ। जनपद के घोसी में स्कूली वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। विद्यालयों की वाहनों एवं मार्ग पर प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान 22 वाहनों का चालान तथा 04 वाहनों को सीज किया गया। उक्त कार्य में परिवहन विभाग मऊ के सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सुहेल अहमद एवं प्रवर्तन पर्यवेक्षक जन्मेजय यादव, प्रवर्तन सिपाही अनुप कुमार, प्रवर्तन सिपाही दुर्गविजय यादव तथा पुलिस विभाग (यातायात) के टी०आई० श्याम शंकर पाण्डेय एवं उनकी टीम के शरद यादव पुलिस, उमाकान्त पुलिस, श्री प्रवीण गुप्ता पुलिस, संजय यादव पुलिस के साथ चेकिंग का कार्य किया गया।
उक्त के दृष्टिगत जनपद के समस्त स्कूल प्रबन्धकों / प्रधानाचार्यों को सूचित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त स्कूली वाहनों के निरीक्षण हेतु दिनांक 05.07.2026 दिन रविवार को ए०आर०टी०ओ० कार्यालय खुला रहेगा।
अतः समस्त स्कूल प्रबन्धकों/ प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि फिटनेस समाप्त वाहनों को कार्यालय परिसर में ले आकर फिटनेस से आच्छादित कराना सुनिश्चित करें।
Author Profile
- प्रधान सम्पादक
Latest entries
मऊNovember 6, 2026एसडीएम मधुबन के निर्देश पर अवैध मिट्टी खनन पर बड़ी कार्रवाई: संयुक्त टीम ने 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़कर की सीज
मऊNovember 6, 2026धनतेरस पर झुमकर लोगों ने किया खरीददारी
मऊNovember 6, 2026जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड घोसी के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
मऊNovember 6, 2026फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति किसानों को जागरूक करने हेतु प्रचार वाहन रवाना












