Home मऊ 3 दिन से गायब व्यक्ति का झाडियों में मिला शव

3 दिन से गायब व्यक्ति का झाडियों में मिला शव

मऊ। जनपद के कोपागंज क्षेत्र के मानवपुर रोड के किनारे शुक्रवार को झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान भदसामानपुर वार्ड नंबर 7 निवासी सुरेंद्र राय उर्फ मुकुंद राय के रूप में हुई।
परिजनों के अनुसार सुरेंद्र राय पिछले तीन दिन से घर से लापता थे। घरवाले उनकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह राहगीरों ने रोड के किनारे झाड़ी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कोपागंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । इस संबंध में सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here