Home मऊ जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन

जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों की अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन

मऊ। अपर जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद मऊ के अंतर्गत समस्त तहसीलों एवं ग्राम पंचायतों के सभी प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का संशोधन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश पंचायत राज (निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण) नियमावली, 1994 के प्रावधानों के अनुसार अंतिम निर्वाचक नामावली तैयार कर प्रकाशित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली की प्रतियां जनपद के संबंधित कार्यालयों में उपलब्ध करा दी गई हैं। नामावली का प्रकाशन दिनांक 10 जून 2026 को किया गया है तथा इसकी प्रतियां अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) कार्यालय, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों में निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेंगी।
अपर जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार संबंधित कार्यालयों में जाकर अंतिम निर्वाचक नामावली का अवलोकन कर सकते हैं तथा निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं शुद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से निर्वाचक नामावली का समयबद्ध संशोधन एवं प्रकाशन सुनिश्चित किया गया है, जिससे सभी पात्र मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता का अवसर प्राप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here