Home मऊ ढोलवन में हत्या की घटना के पीड़ित परिवार से मिले जिलाधिकारी एवं...

ढोलवन में हत्या की घटना के पीड़ित परिवार से मिले जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, हरसंभव सहायता का दिया आश्वासन

मऊ। जनपद के थाना हलधरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोलवन में हुई हत्या की घटना के उपरांत जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मृतक राम जन्म राजभर के पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि प्रशासन उनके साथ खड़ा है तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित पात्र कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराए जा सकने वाले समस्त लाभों का परीक्षण कर शीघ्र सहायता प्रदान की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने परिजनों को बताया कि घटना के संबंध में विधिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना करते हुए आवश्यक कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा मामले की सतत निगरानी की जा रही है। इस अवसर पर संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here