Home मऊ बीर सावरकर की मनाई गई जयंती

बीर सावरकर की मनाई गई जयंती

मऊ। वीर सावरकर ने अपने राष्ट्रवादी विचारधारा में आर्थिक आयाम को विशेष महत्व दिया है। वे हिंदू समाज को आर्थिक रूप से सशक्त तथा स्वावलंबी बनाना चाहते थे जो राष्ट्रीय सुरक्षा सांस्कृतिक संरक्षण और समग्र राष्ट्र के निर्माण के लिए आवश्यक स्तंभ है। स्वदेशी आंदोलन के समय विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार स्वदेशी को प्राथमिकता स्वदेशी उद्योग देशी पूंजी भारतीय उद्यमशीलता और आर्थिक संचय को प्राथमिकता दी ” उक्त उद्गार स्वातंत्र्यवीर सावरकर के जयन्ती पर मेरा युवा भारत केंद्र मऊ के तत्वावधान में आयोजित अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति युवाओं की संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का विकास कार्यक्रम के वरिष्ठ नागरिक लाभार्थियों को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त एपीए ओमप्रकाश मिश्र ने वृद्ध आश्रम मोहम्मदाबाद गोहाना के प्रांगण में व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के पूर्व न्यायाधीश शशि प्रकाश राय ने स्वतंत्रता संग्राम में वीर सावरकर के योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि सावरकर जी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी थे उन्हें 1919 में मार्ले मिंटो सुधार भारतीय परिषद अधिनियम 1909 के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और बाद में प्रत्यर्पित कर आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी तथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह जिसे काला पानी के रूप में भी जाना जाता है के सेलुलर जेल में मानवीय यातना देकर सश्रम कारावास की सजा अंग्रेजों द्वारा दी गई थी।आज वीर सावरकर के त्याग और बलिदान से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर वृद्ध आश्रम के प्रबंधक लक्षीराम प्रसाद ने युवा भारत केंद्र मऊ के द्वारा आयोजित अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया।इसके पूर्व में उन्होंने अतिथियों सहित उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने वीर सावरकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में कतवारू प्रसाद गिरिजा शंकर मिश्रा राजदेव चौहान सुशीला पांडेय मार्या सिंह नागेश्वरी देवी आदि को सर्वोत्कृष्ट प्रतिभागी का सम्मान देने हेतु अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर केदार राम, रमाशंकर राम, अर्जुन कुमार, अवनीश कुमार पांडेय ने अपना विचार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here